अलवर पहुचे अरुण चतुर्वेदी ने कहा प्रदेश के चुनाव में मोदी व कमल निशान मुख्यमंत्री का चेहरा

VID-20220804-WA0046_6089.jpg

अलवर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी गुरुवार को अलवर पहुंचे। सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कमल का निशान ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। सरकार में सत्ता संघर्ष के चलते विधायकों को खूब रेवड़ियां बांटी हैं। अलवर में जमीन व पहाड़ों का बंदरबांट हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा क्राइम अलवर में होता है। अलवर में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के हालात खराब हो चुके हैं। अलवर में मुख्यमंत्री बालिका को अभी तक न्याय नहीं मिला है।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चतुर्वेदी ने बुधवार को अलवर के उत्तर जिले में नेताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली व आगामी कार्य योजना तैयार करते हुए बूथ तक भाजपा को मजबूत करने की योजना तैयार की। उसके बाद गुरुवार को अरुण चतुर्वेदी दक्षिण जिले अलवर शहर में पहुचे। अलवर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राज्य सरकार पर केवल घोषणा करने वाली सरकार होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चार साल में धरातल पर कुछ नहीं आ पाया है। कांग्रेस चुनाव में युवाओं, किसानों एवं अन्य वर्गों से किए वादे पूरे नहीं किए। देश में सबसे महंगा पेट्रोल व डीजल राजस्थान में है। कांग्रेस सरकार ने इस दौरान केवल केन्द्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलने और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद करने का कार्य किया। मुख्यमंत्री शिलान्यास कर सिर्फ ताली बजवाने का कार्य करते हैं। प्रशासन शहरों व गांवाें के संग अभियान में केवल राजनीतिक रसूख वाले लोगों को अवैध तरह से जमीनों का आवंटन किए गए। उन्होंने अलवर में रामगढ़, ढहलावास, पैंतपुर में सरकारी जमीन का आवंटन राजनीतिक रसूखदारों को करने का आरोप लगाया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इन नीतियों के खिलाफ आगामी 22, 23 व 24 अगस्त को हर विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देगी।

भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अलवर में कलक्टर, नगर परिषद चेयरमैन, एसएचओ भ्रष्टाचार में पकड़े जा रहे हैं, थाना व चौकी बिक रही है। प्रदेश में महिला, दलित व अन्य अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलवर की मूक बधिर बालिका को न्याय नहीं मिल सका है। भाजपा इस मामले की सीबीआई जांच की पक्षधर रही है। सीबीआई की ओर से अभी तक जांच नहीं करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अभी जांच से मना नहीं किया है। इस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री तकनीकी बिंदुओं को पूरा कर केन्द्र को भिजवाए। मुख्यमंत्री खुद मीटिंग को से गायब रहते हैं और केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हैं।।

Sort:  

Please like nd follow me

https://wortheum.news/@mamtaji#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.Please follow me and like my post🙏🙏🙏🙏