पत्नी रह रही मायके में, फाइनेंस कर्मचारी ने दी ट्रेन के आगे कूदकर जान

in Aligarh Mandal3 days ago

अलीगढ़ 16 सितंबर : (डेस्क) भाई का आरोप है कि पत्नी चेतन का उत्पीड़न करती थी। वह अपने पति को तलाक लेने की धमकी देती थी। इस कारण चेतन ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

1000049480.jpg

चेतन प्रकाश ने पत्नी के उत्पीड़न और तलाक की धमकी के कारण आत्महत्या की
फतेहपुर सीकरी के गांव खेड़ा जाट निवासी चेतन प्रकाश ने पारिवारिक कलह के कारण ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह हाथरस में एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर थे।

चेतन की पत्नी पिछले आठ साल से मायके में रह रही थी। शादी के बाद चेतन के दो बच्चे भी हुए। रात में भी चेतन की पत्नी ने उसे फोन पर तलाक की धमकी दी। इससे चेतन काफी परेशान था। इसी के बाद कासगंज मथुरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

चेतन के भाई का आरोप है कि पत्नी चेतन का उत्पीड़न करती थी। वह अपने पति को तलाक लेने की धमकी देती थी। इस कारण चेतन ने आत्महत्या का फैसला किया।

घटना सोमवार सुबह 11 बजे के करीब की बतायी जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में साफ - साफ दिख रहा है कि चेतन ट्रेन के आगे कूद गए।

चेतन के परिवार और कंपनी के लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चेतन की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।