अलीगढ़ में 11 सितंबर 2024 के कार्यक्रम

in Aligarh Mandal8 days ago

अलीगढ़ 11 सितंबर : (डेस्क) अलीगढ़ शहर में 11 सितंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं.

1000048350.jpg

गणेश चतुर्थी और अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम
अलीगढ़ में गणेश चतुर्थी और अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में खेल प्रतियोगिताएं, भजन संध्या, भागवत कथा, प्रवचन, नृत्य प्रतियोगिता और प्रदर्शनी शामिल हैं।

स्टेडियम में 68वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता सुबह 10 बजे आयोजित की जा रही है। एसवी कॉलेज में छप्पन भोग महाआरती क्रीड़ा स्थल पर शाम 7 बजे होगी। गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव पर दीपदान सुबह 10 बजे किया जाएगा।

गिलहराज मंदिर में गणेश महोत्सव पर नृत्य प्रतियोगिता शाम 4 बजे होगी। दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व समारोह पर प्रवचन शाम 7.30 बजे होगा। जयगंज स्थित नंद भवन में गणेश उत्सव को लेकर भागवत कथा शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी।

चंपा मार्केट में गणेश जन सेवा समिति द्वारा भजन संध्या शाम 7 बजे होगी। खेरेश्वर धाम पर देवछठ मेले में कबड्डी प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। गांधीनगर के चामुंडा माता मंदिर में राधा अष्टमी पर हवन सुबह 10 बजे होगा।

वार्ष्णेय मंदिर में राधा अष्टमी पर राधा रानी का दुग्धाभिषेक दोपहर 2 बजे होगा। रॉयल रेजीडेंसी में कोनार्क फाउंडेशन द्वारा राधा नाम संकीर्तन शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। टीकाराम मंदिर में गणेश महोत्सव पर एक शाम लाडली जी के नाम शाम 7 बजे होगी।

रॉयल वृंदावन में विहिप की सामाजिक समरसता संगोष्ठी दोपहर 3 बजे होगी। सिटी सेंटर माल में इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ की प्रदर्शनी सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी।