सड़क हादसों में एक की मौत... जबकि पांच लोग घायल, हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रेफर

in Aligarh Mandal5 days ago

अलीगढ़ 14 सितंबर : (डेस्क) एटा में अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रेफर किया गया है।

1000048995.jpg

एटा में अवागढ़ थाना क्षेत्र में मोपेड सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इस हादसे में मृतक का शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

इसके अलावा, अवागढ़ थाना क्षेत्र में हुए अन्य हादसों में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति घायल हुआ है। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

अवागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुए इन हादसों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इन हादसों की तह तक जाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।