हरतालिका तीज पर आज बन रहा ये दुर्लभ योग, शिव परिवार की करें पूजा; होगा लाभ भी लाभ

in Agra Mandal10 days ago

आगरा 6 सितंबर : (डेस्क) हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं।

1000046693.jpg

हरतालिका तीज 2024: दुर्लभ योग और शुभ मुहूर्त
हरतालिका तीज का व्रत इस बार 6 सितंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर के अनुसार, हरतालिका तीज की तिथि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर है। यह तिथि गुरुवार को दोपहर 12:21 बजे शुरू होकर शुक्रवार को अपराह्न 3:01 बजे तक रहेगी।

इस बार हरतालिका तीज पर शुक्रवार को कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। इनमें से एक ब्रह्म योग है जो रात्रिकाल में लग रहा है। इस योग में पूजा करने से घर में धन, सफलता और समृद्धि आती है।

इसके अलावा, प्रदोष काल में भी पूजा करने का शुभ मुहूर्त है। प्रदोष काल शुक्रवार को सायंकाल में होता है। इस बार यह काल शाम 7:01 बजे से 9:01 बजे तक रहेगा।

महिलाएं इस दिन लाल, पीली या हरी जैसे शुभ रंगों की साड़ी पहनकर पूजा करें। मिट्टी से शिव और पार्वती की मूर्ति बनाना भी शुभ माना जाता है। इससे व्रत का फल दुगना मिलता है।