Russia-Ukraine War: रूस हर उस बम का भार महसूस करेगा जिसे उसने यूक्रेन पर गिराया जेलेंस्की की पुतिन की चेतावनी

in #world2 years ago

n388247454b35b0cb607322b5610d0408edda35ef2ac0ad2a0bf615efb6cf04c569f014354.jpgविस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन महीने पूरे होने में अब मात्र 3 दिन रह गए हैं। इतने लंबे समय के संघर्ष के बावजूद दोनों देशों में कोई भी झुकने के लिए तैयार नहीं है,

हालांकि इस युद्ध में यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है। रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से को बड़े पैमाने पर घेर लिया गया है औक एक-एक कर कई शहरों पर कब्जा करने की कोशिश में लगा है। वहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की के लिए उस समय बुरी खबर आई जब मारियूपोल में यूक्रेन का आखिरी किला भी ढह गया और 1000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों ने पुतिन की सेना के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं भारी नुकसान झेलने के बाद अब जेलेंस्की ने रूस से मुआवजे की मांग कर दी है। साथ ही जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा कि रूस हर उस बम का भार महसूस करेगा जिसे उसने यूक्रेन पर गिराया है।