सेक्स स्कैंडल में फंसे ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने दिया पार्टी से:- इस्तीफा

in #world2 years ago

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद में कंजर्वेटिव पार्टी के लीडर पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अक्टूबर में नया नेता चुने जाने तक वो बतौर प्रधानमंत्री काम करते रहेंगे। इस इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह 30 जून को डिप्टी चीफ व्हिप पोस्ट पर क्रिस पिंचर का अपॉइंटमेंट है। पिंचर सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। इसके बाद ही ब्रिटिश कैबिनेट से इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया।

इस्तीफे से पहले जॉनसन ने देश के नाम संबोधन में कहा- बहुत दुखी मन से कंजर्वेटिव पार्टी का नेता पद छोड़ रहा हूं। सांसद जब नया नेता चुन लेंगे तो प्रधानमंत्री पद से भी इस्तीफा दे दूंगा। हमारे सांसद चाहते हैं कि नया प्राइम मिनिस्टर होना चाहिए। मैं उनकी इच्छा का सम्मान करता हूं। अगले हफ्ते नया नेता चुनने का प्रोसेस शुरू होगा।

आगे क्या, इलेक्शन या कोई और रास्ता रूल्स के हिसाब से 12 महीने तक जॉनसन के खिलाफ दूसरा नो-कॉन्फिडेंस मोशन नहीं लाया जा सकता, क्योंकि पिछले महीने जॉनसन ने कॉन्फिडेंस वोट जीता था। पार्टी के कुछ सांसद मांग करने लगे हैं कि 12 महीने के इस इम्युनिटी पीरिएड को कम या खत्म किया जाए। एक रास्ता यह भी है कि जॉनसन फ्रेश इलेक्शन की घोषणा कर दें। संभावना नहीं के बराबर है, क्योंकि संसद और जॉनसन की पार्टी ही नए चुनाव के फेवर में नहीं हैं।

सबसे बड़े अपडेट्स

  1. ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस जी-20 समिट से लौट रही हैं। मौजूदा घटनाक्रम पर जल्द स्टेटमेंट देंगी।

  2. जेम्स क्लीवरली को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है। वो 2015 से सांसद हैं। 2019-2020 में कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष थे। 3. कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने जॉनसन से यह आश्वासन मांगा है कि वो वास्तव में सिर्फ कार्यवाहक प्रधानमंत्री ही होंगे।

सबसे अहम बयान

विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने कहा बोरिस जॉनसन को बहुत पहले ही पद छोड़ देना चाहिए था। उनका कुर्सी छोड़ना देश के लिए अच्छी खबर है। ब्रिटेन को नई शुरुआत की जरूरत है। कंजर्वेटिव पार्टी ने 12 सालों में देश का बहुत नुकसान किया है।

क्या अक्टूबर तक PM रह पाएंगे बोरिस ब्रिटेन में लिखित संविधान नहीं है, लेकिन सदियों से परंपराओं पर आधारित शासन प्रणाली है। 'डेली मेल' के मुताबिक, जॉनसन वही कर रहे हैं जो डेविड कैमरॉन और थेरेसा मे ने किया था । यानी जब तक संसदीय दल का नया नेता नहीं चुन लिया जाता, तब तक वो बतौर प्रधानमंत्री बने रहेंगे। इस प्रोसेस में हफ्ते या महीनों लग सकते हैं। यही वजह है कि जॉनसन अक्टूबर तक ब्रिटिश PM के ऑफिशियल रेसीडेंस 10 डाउनिंग स्ट्रीट में रहेंगे।IMG_20220708_004052_386.jpg