किशोर कुमार, बराक ओबामा समेत कई शख्सियतों का आज जन्मदिन

in #world2 years ago

, नासा ने लांच किया था फिनिक्स अंतरिक्ष यान

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

वर्ष 1265 में एवेशम की लड़ाई में ब्रिटेन के प्रिंस एडवर्ड ने साइमन डी मोंटफोर्ट को हराया।

नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच 1666 में समुद्री लड़ाई हुई।

आयरलैंड के गणितज्ञ विलियम रोवन हैमिल्टन का जन्म 1805 में हुआ।

बच्‍चों के लिए खूबसूरत कहानियां लिखने वाले हैन्‍स क्रिश्चियन एंडरसन का जन्‍म 1875 में हुआ।

ब्रिटिश रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना 1870 में ।

कोलंबिया ने 1886 में संविधान अंगीकार किया।

अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म 1929 में।

वर्ष 1935 में भारत शासन अधिनियम 1935 को महारानी की स्वीकृति मिली।

जापान में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना 1947 में हुई।

भारत के पहले परमाणु अनुसंधान केंद्र अप्सरा ने 1956 में काम करना शुरू किया।

अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा का जन्म 1961 में हुआ।

अमेरिका ने 1964 में उत्तरी वियतनाम के साथ युद्ध आरंभ किया।

विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण 1967 में हुआ।

नासा ने 2007 में फिनिक्स अंतरिक्ष यान लांच किया।