आज के ही दिन अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुआ था भूमि पूजन

in #world2 years ago

,जम्मू कश्मीर में 370 तथा 35-ए के प्रावधान हुए थे निरस्त

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

तत्कालीन बंगाल के महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता (अब कोलकाता) में 1775 में फांसी दी गयी।

जापान ने 1874 में इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।

अमेरिका और जर्मनी ने 1921 में बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

अमेरिका ने 1945 में जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।

इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में वर्ष 1949 में आए 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हुई।

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का जन्म 1975 में।

न्यायमूर्ति लीला सेठ 1991 में दिल्‍ली हाईकोट में जज बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

कश्मीर के लेह में 2010 में बादल फटने के बाद आयी बाढ़ में 115 लोगों की मौत हुई।

केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के बारे में जानकारी जुटाने के लिए 2011 में पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो का प्रक्षेपण किया गया।

ब्राजील में रियो डी जेनेरो के माराकाना स्टेडियम में 31वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 2016 में शुरू हुए।

वर्ष 2018 में उत्‍तर प्रदेश के मुगल सराय जंक्‍शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्‍याय रेलवे स्‍टेशन किया गया।

वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 तथा अनुच्छेद 35-ए के प्रावधानों को निरस्त किया गया।

उच्चतम न्यायालय के फैसले के मुताबिक 2020 में आज के ही दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।