Taiwan Earthquake: एक ही रात में 50 से ज्यादा बार महसूस किए गए झटके, 23 साल पहले भी मची थी भयानक तबाही

in #world2 years ago

ऐसा पहली बार नहीं है जब ताइवान में इतन भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज से करीब 23 साल पहले 21 सितंबर को ताइवान में भूकंप ने भयानक तबाई मचाई थी।

ताइवान पर एक तरफ चीन अपनी तीखी नजरें गाढ़े हुए है, वहीं दूसरी ओर भूकंप ने ताइवान को हिलाकर रख दिया है। रविवार की रात में ताइवान की धरती पर 50 से ज्यादा बार भूकंप आया। जिसकी तीव्रता भूकंप के बाद करीब साढ़े तीन से साढ़े पांच तक रही। भूकंप के तेज झटकों से एक दो मंजिला इमारत ढह गई और एक जगह पर ट्रेन भी पटरी से उतर गई।

23 साल पहले ताइवान में मची थी तबाही
ऐसा पहली बार नहीं है जब ताइवान में इतन भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज से करीब 23 साल पहले 21 सितंबर को ताइवान में भूकंप ने भयानक तबाई मचाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप में लगभग 2400 लोगों की मौत हुई थी और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। सैकड़ों की संख्या में लोग इमारतों के नीचे दब गए थे। सड़कें, घर पूरी तरह से तबाह हो गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप में एक लाख ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। ताइवान एक बार फिर भूकंप की चपेट में है, जापान की मौसम एजेंसी ने एक मीटर ऊंची सुनामी का अलर्ट जारी किया है साथ ही प्रशासन मे तट के पास रहने वाले लोगों ने तटों से दूर रहने का आग्रह किया है।
earthquake_1569323587.jpeg