शांति के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, जेल में बंद इस वकील को मिला अवॉर्ड

in #world2 years ago

Nobel Peace Prize: नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा शुरू हो गई है. शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2022) का ऐलान किया गया. इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जेल में बंद बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की (Ales Bialiatski) को दिया गया है. इसके अलावा मानवाधिकार संगठन मेमोरियल (Memorial) और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (Center for Civil Liberties) को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने ओस्लो में की.
मेडिकल के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल

निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सप्ताह शुरू हुआ था. तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं.

रसायन विज्ञान में इन्हें मिला पुरस्कार

रसायन विज्ञान में इस साल का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था.

फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को मिला साहित्य का नोबेल

गुरुवार को स्वीडिश एकेडमी ने इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को 'साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने' वाली उनकी लेखनी के लिये देने का ऐलान किया. अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी.