यलो ड्रेस कोड में महिलाओं ने हल्दी थीम पर किया आयोजन

in #women2 years ago

f27d5c2e-7af6-4e08-a710-e97fd48b7920.jpg

  • यलो कलर से डेकोरेट किया हॉल
  • गीत संगीत पर किया भरपूर मनोरंजन
  • महिलाओं ने बनाई हल्दी की सामग्री

4bba140a-e3d1-4962-b158-d70132a59f52.jpg

मंडला। गेट टू गेदर की रूप रेखा में महिलाओं ने यलो ड्रेस कोड के साथ आयोजन किया। जिसमें सभी गु्रप सदस्यों ने थीम कलर के अनुसार ड्रेस अप के साथ मेचिंग एसेसरीज पहनी एवं हॉल को भी थीम के आधार पर डेकोरेट किया गया। इसमें खास बात रही कि घरों से हल्दी की सामग्री बनाकर लाई गई और उस पर गेम्स खेले गए।

935f82ed-8d76-4c43-9782-f0c2c1e34f0b.jpg

थीम के अनुसार गीतों पर नाच गायन और मनोरंजन किया गया। इसके साथ ही कलर फुल अम्ब्रेला के साथ फोटो सेशन किया। आयोजन में मीनू जसवानी, बिंदिया खरया, दिशा दुबे, अवनि अग्रवाल, ज्योति पमनानी, सारिका अग्रवाल, सुनीता बानी, सोनल सिहारे, एकता अग्रवाल, नयन जैन, हीर पमनानी, नव्या मालवानी शामिल रहे।

सभी सदस्यों का ड्रेस अप बहुत ही खास रहा इसके साथ ही थीम के आधार पर हर चीज परफेक्ट सेट रही। रस्मों की अदायगी के साथ सभी ने मिलकर परंपरागत गीतों पर नाच गायन किया जिससे मनोरंजन हुआ।
Bindiya Kharya.jpg
बिंदिया खरया

गेट टू गेदर में ग्रुप सदस्यों ने कलर फुल अम्ब्रेला के साथ फोटो सेशन किया और गीत संगीत पर गु्रप डांस के साथ बहुत मनोरंजन किया। समय समय पर ऐसे आयोजनों से हम सदस्यों का मिलना हो जाता है।
Sonal Sihare.jpg
सोनल सिहारे

आयोजित कार्यक्रम में हल्दी से संबंधित गेम्स खेले इसके साथ ही हल्दी से संबंधित रस्म अदायगी के साथ ही मेहंदी बांटी गई और परंपरागत दृष्टिकोण से सभी महिलाओं ने नाच गायन किया।
Meenu Jasvani.jpg
मीनू जसवानी

सभी महिलाओं ने इसमें थीम के अनुसार पोषाक पहनी और ड्रेस कोड के साथ हॉल को यलो कलर से डेकोरेट किया गया जो कि काफी सुंदर रहा। सभी गु्रप सदस्यों ने काफी एन्जॉय किया और मौज मस्ती की।
Navaya Malvani.jpg
नव्या मालवानी

Sort:  

Nice

Nice 👍