मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

in #women2 years ago

IMG-20220727-WA0275.jpg
हरदोई।
माधौगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरावां स्थित दुर्गा देवी मंदिर के परिसर में महिला आरक्षियों ने मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगाकर गाँव की महिलाओं व लड़कियों को जागरूक किया। आरक्षी दिव्या द्विवेदी के सरकार द्वारा चलाईं जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के प्रयास किए जा रहे है। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे निकल रहीं हैं।, दिव्या शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को समूहों बनाकर सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। प्रगति दुबे व रजनीश शुक्ला ने छात्राओं से कहा कि स्कूल आने-जाने के समय कोई घटना घटती है अपने माता पिता को बताएं और 1090, 112 व 9454403562 सीयूजी नंबर पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। इस मौके पर ग्राम प्रधान नन्ही देवी, सोनी, सीमा देवी, लक्ष्मी देवी, जय देवी, शिवकली, रीना देवी, रुकसाना आदि महिलाएं मौजूद रहीं।