नर्मदा नदी में मिला महिला का शव

in #woman13 days ago
  • नर्मदा नदी में मिला महिला का शव
  • शव वाहन नहीं मिला, ऑटो से लेकर आए पीएम कराने
  • किया मर्ग कायम, पुलिस कर रही जांच

मंडला:-हिरदेनगर चौकी अंतर्गत ग्राम मधपुरी के नर्मदा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना हिरदेनगर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। शव वाहन नही मिलने के कारण महिला के शव को ऑटो में जिला चिकित्सालय पीएम के लिए भेजा गया।

1000217641.jpg

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि हिरदेनगर क्षेत्र में लगभग 50 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस को महिला की पहचान महाराजपुर क्षेत्र की होने का ज्ञात हुआ है। इसके साथ ही परिजनों से भी सम्पर्क किया जा रहा है। पहचान के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसमें जो भी तथ्य निकलकर आयेगा उसके आलावा जो स्थल निरीक्षण से जो तथ्य निकलकर आयेगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। मर्ग कायम किया गया है और जांच की जा रही है।