पत्नी का बर्थडे भूले तो हो जाएगी जेल

in #wife2 years ago

Screenshot_2022-07-07-08-31-45-06_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg

अगर आप भी अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाते हैं तो शुक्र मनाइए कि आप भारत में हैं ओशिनिया के सोमोआ में नही, अन्यथा आपकी इस गुस्ताखी के लिए आपको जेल तक हो सकती है। बता दें कि समोआ देश ने अपनी पत्नी का जन्मदिन भूलना गैरकानूनी घोषित कर दिया है। पत्नियों को इस गलती के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करने का पूरा अधिकार है, जिसके लिए पति को कुछ समय लाक-अप में बितानी पड़ सकती है।

ऐसा केवल सोमोआ में ही नही है बल्कि दुनिया के कई और देश भी हैं जहां ऐसे ही कुछ हैरान करने वाले कानून हैं। मसलन स्विटजरलैंड को ही ले लीजिए जहां रात 10 बजे के बाद और सुबह 7 बजे से पहले शौचालय को फ्लश करना ध्वनि प्रदूषण माना जाता है। ऐसा वहां का कानून कहता है।

ऐसा ही कुछ सिंगापुर में ही है। यहां च्यूइंगम खाना अपराध है। सिंगापुर ने 1992 से च्युइंग गम की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। जो कोई भी इसे बेचते या रखते हुए पाया जाता है, उसे 100,000 अमेरिकी डालर का भारी जुर्माना देना पड़ता है। इसके अलावा, दो साल तक की जेल भी हो सकती है।

Sort:  

बहुत बहुत शुभकामनाएं
खुश रहो

किस बात की शुभकामनाएं