Weather Update: दिल्ली में आने वाला है मानसून, आज से 5 दिन तक इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश,

Weather Update: देश के कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। अभी भी कई ऐसे राज्य हैं, जो मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि प्री मानसून की गतिविधियां भी कुछ राज्यों में देखने को मिल रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली को अभी अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अभी तेज और गर्मी सताएगी। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 27 जून से बारिश का पूर्वानुमान है।09a1e104643b3e20339d9a47af84c95e.webp