हिमाचल में बादल फटने से तबाही मनाली-लेह नेशनल हाईवे बंद

in #weatherlast month

1000032632.jpg
Image credit :- arth prakash

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के मौसम में भारी बारिश के कारण बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है।

मनाली में पलचान क्षेत्र के पास अचानक बादल फटने से ब्यास नदी और अंजनी महादेव नाले में भीषण बाढ़ आ गई, जिससे मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पलचान पुल पर बड़े पत्थर आ गिरे और पूरा मार्ग बंद हो गया।

बीते 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसमें मंडी जिले में सबसे अधिक 11 सड़कें बंद हो गईं, किन्नौर में 2 और कांगड़ा में 1 सड़क बंद हुई। इसके अलावा 31 ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए।

मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक भारी बारिश, गरज और चमक के लिए पीले अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा, मंडी और चंबा जिलों में अगले 24 घंटों में झमाझम बारिश और अचानक बाढ़ आने की आशंका है।