बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

in #weather2 years ago

08_08_2022-om_birla_22965578.jpg
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। कुछ राज्यों में तेज बारिश के कारण स्थिति खराब हो रही है तो राज्य में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आई है। मौसम के मुताबिक आज ओडिशा और उसके पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों के अलग अलग जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी हिमालय, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और हरियाणा और पंजाब के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो मंगलवार को छिटपुट बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। दिन के समय हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है।