आज आंधी-तूफान के साथ यहां होगी बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

in #weather2 years ago

Weather Update: पिछले कई दिनों से गर्मी के मोर्चे पर लोगों को राहत मिल रही है। देश के कई हिस्सों में लगातार प्री मानसून बारिश हो रही है। इससे दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्से में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक देश में कहीं भी हीटवेव के आसार नहीं है। हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहेगा।
आज से नॉर्थ ईस्ट के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में दो जून से लेकर चार जून तक भारी से भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मिजोरम और त्रिपुरा में दो जून तक और अरुणाचल प्रदेश में चार जून के बीच में तेज बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, आज से अगले पांच दिनों तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है।
स्काईमेट वेदर का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने हुए चक्रवाती क्षेत्रों से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। झारखंड और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।19522d8e-800b-40cd-b03f-c577f017d9a0.webp