आजमगढ़ में आज छाए रहेंगे बादल:

in #weatherlast month

बारिश की संभावना 55%, उमस करेगी परेशान, शनिवार से एक्टिव होगा मानसून

images (3).jpeg
Image credit: Dainik Bhaskar

आजमढ़ की जनता को आज यानी गुरुवार को उमस परेशान कर सकती है। बारिश की संभावना 55% है। बुधवार की अपेक्षा आज दो डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक रहने की संभावना है। बुधवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था।

वहीं मौसम की आर्द्रता की बात की जाए, तो यह लगभग 78% रहेगी। मौसम तेजी के साथ बदलेगा। बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की प्रबल संभावना है। हालांकि, मानसून अगले दो तीन दिन में फिर से एक्टिव हो जाएगा। जहां एक तरफ तापमान और आद्रता बढ़ने से उमस बढ़ेगी वहीं बारिश होने से जिले की जनता को थोड़ा राहत जरूर मिलेगी।

चार दिनों तक बारिश के आसार

जिले में चलने वाली हवाओं की रफ्तार भी लगभग 18 किमी. प्रतिघंटा रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मुलायम यादव ने बताया- गुरूवार से मौसम बदलने की संभावना है। गुरुवार से अगले तीन दिनों तक बारिश होती रहेगी।

घागरा का जलस्तर बढ़ा

जिले के सगड़ी तहसील में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सगड़ी तहसील के कई गांवों का संपर्क मार्ग टूट चुका है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों का एकमात्र सहारा नाव ही है। यहां के लोगों को अपने साथ ही पशुओं के चारे का भी संकट हो रहा है।