VIDEO: बारिश से बचने के लिए जुलाई में प्लान की शादी आ गई बाढ़ फिर ऐसे करनी पड़ी वेडिंग

in #wading2 years ago

नई दिल्ली, 15 जुलाई: देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश अपना कहर बरपा रही है। आंध्र प्रदेश में भी इन दिनों हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।इसी बीच राज्य के कोनसीमा जिले के पेडापट्टनमलंका में एक बेहद ही दिलचस्प घटना सामने आई है। बारिश के चलते रास्ते बंद होने के बाद दुल्हन नाव से दूल्हे के घर पहुंची और वहीं उसकी शादी की रस्में पूरी की गईं। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Rahul Kumar
बारिश ने अरमानों पर फेरा पानी
पेडापट्टनमलंका के रहने वाले अशोक और प्रशांति ने जुलाई में शादी करने का प्लान बनाया था। जिसके पीछे की वजह यह थी कि, अगस्त में भारी बारिश होती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता, इसी की वजह से उन्होंने शादी की डेट जुलाई में रखी। लेकिन इस बार मौसम जुलाई में ही इतना तेजी से एक्टिव हो गया कि, राज्य में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते हर जगह पानी ही पानी भरा हुआ है। लेकिन दुल्हन ने हार नहीं मानी।

दुल्हन ने नहीं मानी हार
दुल्हन और दूल्हे के परिवार ने यह तय किया कि वे दूल्हे अशोक के घर जाकर शादी की रस्में पूरी करेंगे। इसके लिए प्रशांति के परिवार ने नावों का इंतजाम किया। जिसके बाद पूरा परिवार नावों में सवार होकर दूल्हे के घर पहुंच गया। जहां विधि विधान से शादी की रस्मों को पूरा किया गया। अशोक और प्रशांति ने बताया कि उन्होंने मानसून से बचने की उम्मीद में अगस्त के बजाय जुलाई में शादी करने का फैसला किया, लेकिन यह योजना कारगर नहीं हुई।

ऐसे पूरी करनी पड़ी शादी की रस्में
दुल्हन के परिवार के लोगों का कहना है कि अभी आसपास के इलाके में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लोगों को आने-जाने में बेहद परेशानी हो रही है। हमने प्रशांति की शादी तय कर दी थी। हम शादी को और टालना नहीं चाह रहे थे क्योंकि अगस्त के महीने में हालात इससे के बुरे होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश 36 साल के बाद इसनी भीषण बाढ़ देख रहा है। गोदावरी और उसकी साहयक नदियां उफान पर हैं। जिसके चलते राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं।n4044298101657893772308bc7d13973ed998bdcdd3c38ac0123c7b5d5e54ca4786d02d00ef75b53a018880.jpg