योग प्रशिक्षक डा के डी तिवारी के द्वारा योगाभ्यास
गोण्डा। विष्णु पूरी कालोनी के निवासी डा के डी तिवारी जो एक डॉक्टर के साथ साथ कुशल योग प्रशिक्षक भी है।वे लगभग 4 वर्षो से नियमित योग की कक्षा चला रहे है।यह कक्षा गोनार्ड लान में नियमित सुबह के समय चलाई जा रही है।इस समय योग सप्ताह मनाया जा रहा है,इसके लिए योग कक्षा में योगाभ्यास करने वालो की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है।अपने अनुभव को बताते हुए डा के डी तिवारी ने बताया कि। योग शरीर को स्वस्थ रखने का एक ऐसा माध्यम है,जिसको अपना कर मनुष्य आजीवन निरोग रह सकता है।अपने निजी अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया की असाध्य बीमारियां भी नियमित योग साधना से दूर किया जा सकता है।