पुनरीक्षण हेतु विशेष अभियान दिवस में 36 बीएलओ अनुपस्थित

in #voter2 years ago
  • अनुपस्थित बीएलओ के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश

देवरिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण नाम परिवर्धन, विलोपन एवं संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस 20 नवंबर को सातों विधान सभाओं में निरीक्षण किया गया। इस दौरान 36 बीएलओ अनुपस्थित पाये गये। उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।
रुद्रपुर तहसील से संतोष कुमार त्रिपाठी सहायक अध्यापक, जितेंद्र मणि त्रिपाठी सहायक अध्यापक, संजय कुमार चौहान शिक्षा मित्र, उर्मिला चौहान शिक्षा मित्र, बसंती देवी शिक्षा मित्र, नूर आलम सहायक अध्यापक, मीना देवी शिक्षा मित्र, सीमा यादव सहायक अध्यापक, तहसील सदर से जयदीप कुमार सिंह सहायक अध्यापक, मधु जायसवाल आगनबाड़ी कार्यकर्ता, नाजमा खातून आगनबाड़ी कार्यकर्ता, अमीर आलम अंसारी सहायक अध्यापक, इंद्रजीत कुशवाहा रोजगार सेवक, सुनिल कुमार रोजगार सेवक, तहसील पथरदेवा से प्रमोद कुमार आजाद सहायक अध्यापक, रामपुर कारखाना से श्याम प्रसाद, सहायक अध्यापक, राकेश कुमार सिंह अनुदेशक, रामअवतार प्र0अ0, मंजू तिवारी आशा, तहसील भाटपार रानी से विजय लक्ष्मी यादव शिक्षा मित्र, नीरज देवी सहायक अध्यापक, मुन्नी देवी सहायक अध्यापक, विनोद कुमार सहायक अध्यापक, सत्येंद्र प्रताप सिंह शिक्षा मित्र, तहसील सलेमपुर से राहुल कुमार साहू सहायक अध्यापक, पिंकी रोजगार सेवक, श्वेता जायसवाल सहायक अध्यापक, शशि सहायक अध्यापक, रत्नेश्वर कुमार मिश्रा सहायक अध्यापक, आजाद राय रोजगार सेवक, श्रेय गौड सहायक अध्यापक, मुसाफिर यादव सहायक अध्यापक, राजेश कुमार यादव सहायक अध्यापक, तहसील बरहज से बिंदु सिंह शिक्षा मित्र, रघुनाथ सहायक अध्यापक, सारिका जायसवाल सहायक अध्यापक अनुपस्थित बीएलओ शामिल हैं।