*युवा मोर्चा एवम् महिला मोर्चा ने फूका पुतला अधीर रंजन चौधरी*

in #virodh2 years ago

IMG-20220730-WA0217.jpgसिधौली/सीतापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। विगत दिनो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति ना कहकर राष्ट्रपत्नी कहने से भाजपा कार्यकर्ता काफी नाराज थे। शनिवार को कस्बे के कमल तिराहे पर उन्होंने सोनिया गांधी शर्म करो व नारी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पूतला फूक कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान सिधौली युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया है कि राष्ट्र के महामहिम द्रोपदी मुर्मू पर ऐसे कटु शब्द अति अशोभनीय है जिनकी वह निंदा करते हैं। वही महिला मोर्चा की जिला मंत्री निशा रावत ने बताया है कि सिर्फ माफी मांगने से कोई फायदा नहीं होगा अधीर रंजन चौधरी पर मुकदमा लिख कर जेल भेजने की कार्यवाही भी होनी चाहिए।