Delhi Police Constable , SI Bharti 2022: जानें कब निकलेगी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव व एसआई की नई भर्ती

Delhi Police Constable , SI Bharti 2022: एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव व एसआई की नई भर्ती निकालने का ऐलान कर दिया है। एसएससी के ताजा कैलेंडर के मुताबिक दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर एसआई भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त 2022 को जारी होगा। आवदेन 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी। इसके बाद दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च 2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए 12वीं पास और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 170 सेमी
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना - 81 सेमी, फुलाकर - 85 सेमी
महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 157 सेमी

कांस्टेबल भर्ती के संभावित पीईटी नियम
पुरुष - 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 14 फीस लंबी कूद, 3.9 फीट ऊंची कूद
महिला - 8 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 10 फीस लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद
इससे पहले एसएससी ने सितंबर 2020 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 5846 पदों पर वैकेंसी निकाली थी। इनमें पुरुष कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के लिए कुल 3902 और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 1934 पदों पर रिक्तियां शामिल थीं। परीक्षा के लिए 28,77,35 आवेदन मिले थे।dp_1657100652.jpg