आज दिल्ली पुलिस में निकलेंगी कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल की बंपर भर्तियां

SSC Delhi Police Constable Notification 2022: कर्मचारी चयन आयोग आज दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की बंपर भर्ती निकालेगा। एसएससी कैलेंडर के मुताबिक 8 जुलाई यानी आज दो भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। पहली दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) और दूसरी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) की है। इन दोनों भर्तियों के लिए 29 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। दोनों भर्तियों की परीक्षा अक्टूबर में होगी। इससे पहले एसएससी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। इसकी परीक्षा भी अक्टूबर माह में कराई जाएगी।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी जा सकती है। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस भी मांगा जाएगा। आयु की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 25 वर्ष रखी जा सकती है। ओबीसी वर्ग को आयु की अधिकतम सीमा में 3 वर्ष, एससी व एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी
इसके अलावा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलैस ऑपरेटर व टेली प्रिंटर ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) की वैकेंसी के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु सीमा रखी जा सकती है। शैक्षणिक योग्यता साइंस से 12वीं पास या मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन सिस्टम में ITI सर्टिफिकेट रखी जा सकती है। योग्यता की शर्तों की पूरी पुष्टि विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पता लग सकेंगी।

कांस्टेबल ड्राइवर व हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ/टीपीओ दोनों भर्तियों में लिखित परीक्षा पास करने के बाद दौड़ और कदू (फिजकल टेस्ट) की परीक्षा होगी।
दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर एसआई भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त 2022 को जारी होगा। आवदेन 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी। इसके बाद दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च 2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए 12वीं पास और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगेdp_ssc_1657253092.jpg