प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

n415404014166109228993712cadd0e786682b74d3a8410e391c8a2a66f1e4acd34ddc074f2961238c063e8.jpg
मौसम विभाग ने 37 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कानपुर (Kanpur Weather), लखनऊ (Lucknow Weather), आयोध्या, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी में सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी जारी है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों के मौसम का हाल
आगरा (Agra Weather) में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं वहीं मौसम विभाग ने वर्षा होने का भी अनुमान जताया है। रविवार को सुबह तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार दोपहर अच्छी बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक शहर में लगातार बरसात होने के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आंशिक बादलों के साथ वर्षा होने की उम्मीद है। आज आगरा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

प्रयागराज (Prayagraj Weather) में मौसम विभाग ने 25 अगस्‍त तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज रविवार को वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ कई चरणों में वर्षा की संभावना प्रबल है। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। प्रतापगढ़ में रविवार सुबह से आसमान साफ है। दिन में बादल छाएंगे। वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। कौशांबी जिले में भी आज रविवार को बारिश की संभावना है।

गोरखपुर (Gorakhpur Weather) में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। जिससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। रविवार को दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

मेरठ (Meerut Weather) में आज दिन की शुरुआत उमस भरी गर्मी के साथ हुई है। हालांकि बारिश के आसार भी जताए जा रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 और न्‍यूनतम 24.3 डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। उधर, इस सीजन में यह देखने में आया है कि इस बार बादल तो घिर-घिर के आ रहे हैं लेकिन बिन बरसे ही ओझल हो जा रहे हैं।

वाराणसी (Varanasi Weather) में लोगों को झमाझम बरसात का इंतजार है। बूंदाबांदी के बाद धूप बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग पूरे सप्‍ताह बूंदाबांदी और बारिश होने की उम्‍मीद जताई है। वाराणसी में बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से ए‍क डिग्री सेल्सियस कम रहा।

IMD ने इन शहरों में जारी किया है भारी बारिश का अलर्ट (Rainfall Alert)
मौसम विभाग ने यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा (Etawah Weather), औरैया, जालौन (Jalaun Weather), हमीरपुर, महोबा (Mahoba Weather), झांसी, ललितपुर, बांदा (Banda Weather), चित्रकूट (Chitrakoot Weather), प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, फतेहपुर, वाराणसी, एस आर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव (Unaao Weather) आदि जिलों में बारिश की संभावना जताई है।