पृथ्वी के घूमने की गति हुई तेज, क्या है इसकी वजह? जानें आपकी-हमारी जिंदगी पर क्या फर्क पड़ेगा

in #varanasi2 years ago

earth-revolution-speed-as-it-spins-faster-know-reasons-effect-on-humans-and-surroundings-explained_1659528256.jpegअगर आपको लग रहा है कि आपका समय बिना पता चले ही फुर्र से उड़ जा रहा है तो अब तकनीकी तौर पर आप सही हैं। दरअसल, हाल ही में वैज्ञानिकों को पता चला है कि पृथ्वी की घूर्णन गति यानी घूमने की गति तेज हुई है। कुछ शोधकर्ता इसे बेहद कौतूहल से देख रहे हैं, वहीं कुछ वैज्ञानिकों ने इसे लेकर जरूरी जानकारी भी जारी की है।

ऐसे में सवाल यह है कि आखिर पृथ्वी के घूमने की गति घटने या बढ़ने का मतलब क्या है? वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के घूमने की गति में कितनी कमी दर्ज की है? क्या पहले भी पृथ्वी के घूमने की गति में कमी देखी गई है? अगर हां तो कब और कितनी? इन सबके बीच एक अहम सवाल यह भी है कि आखिर पृथ्वी