केंद्रीय मंत्री डॉ0महेंद्र नाथ पांडेय ने अमृत सरोवर निर्माण का किया भूमिपूजन

in #varanasi2 years ago

IMG-20220527-WA0066.jpgवाराणसी। केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने विकास खंड चोलापुर के ग्राम पंचायत खरदहा में शासन द्वारा संचालित ग्राम पंचायत खरदहा में शुक्रवार को अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने संकल्प एवं भूमि पूजन के साथ नारियल फोड़कर 5 फावड़ा चला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि इस अमृत सरोवर का निर्माण पंद्रहवाँ वित्त योजना से 26.74 लाख की लागत से स्वीकृत किया गया है। सरोवर का क्षेत्रफल 75×75 मीटर लम्बाई/चौड़ाई, कुल एरिया 1.60 एकड़ है। उन्होंने बताया कि सरोवर निर्माण के दौरान इनलेट व आउटलेट घाट तथा वृक्षारोपण के साथ ही ओपन जिम एवं योगा स्थल भी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी चोलापुर के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।