सेवा संकल्प के रूप में जरूरतमंदों की सेवा करना होगी - पंकज श्रीवास्तव

in #vaadi2 years ago

IMG-20220913-WA0063.jpg

हम सभी को सेवा संकल्प के रूप में जरूरतमंदों की सेवा करना होगी - पंकज श्रीवास्तव

बाड़ी । भाजपा मंडल की बैठक 11:30 बजे प्रारंभ हो गई है इस बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का संकल्प पारित किया गया यह समय काल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगा इस अवधि काल में भाजपा मंडल के संयोजक अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष संयोजक एवं सभी भाजपा प्रकोष्ठ के सदस्य एवं पदाधिकारी सेवा संकल्प रूप में काम करेंगे इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव (डब्बू भैया ) ने की विशेष अतिथि के रुप में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सभी कार्यकर्ताओं को लोगों की सेवा का संकल्प लेना होगा हम गरीब लोगों की दुख और सुख में भागीदार बने पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश तिवारी ने कहा आज हम सेवा संकल्प पखवाड़ा मनाने जा रहे हैं हमारा उद्देश्य हर वर्ग की मदद और उनके साथ मिलजुल कर दुख सुख को साझा करना होगा मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज कार्यकर्ता को गरीब की लाठी का सहारा बनने की जरूरत है भाजपा मंडल के प्रभारी संतोष राय , वरिष्ठ भाजपा नेता फूलचंद गौर,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेश पाल ने अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं सभी उपस्थित सदस्यों कार्यकर्ता पदाधिकारियों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प पखवाड़े के रूप में मनाने पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया इस कार्यक्रम का संचालन अनिल सोनी ने किया आभार सुरेश पाल ने व्यक्त किया ।