उत्तराखंड में उपचुनाव में सीएम धामी ने रचा इतिहास, 55025 वोटों से जीते

in #uttrakhand2 years ago

IMG-20220603-WA0000.jpg

उत्तराखंड से मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद अब तक हुए पांच उपचुनावों में जनता ने सीएम धामी को प्रचंड बहुमत से जिताया है। इस बार के चुनाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है। बंपर वोटों से चुनाव जीते धामी के सामने सबकी जमानत जब्त हो गई है। सीएम धामी ने 55025 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव में ईवीएम से 62898 मत और पोस्टल बैलेट से 1303 वोट पड़े थे
चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है। अन्य प्रत्याशी जमानत बचाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। उपचुनाव में 61595 लोगों ने मतदान किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी को 58258, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233 मत मिले। सीएम के लिए जीत कोई मायने नही रखती थी। वह अपनी जीत को ऐतिहासिक बनाना चाहते थे। उनका यह सपना जनता ने पूरा कर दिया
उत्तराखंड अलग प्रदेश बनने के बाद पहले विधानसभा चुनाव वर्ष 2002 में हुए। चुनाव में जनता ने कांग्रेस को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाया। तब कांग्रेस को 36 सीटें मिली और भाजपा को 29 सीटें मिली। गुटबाजी को देखते हुए हाईकमान ने कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी को प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नारायण दत्त तिवारी ने रामनगर सीट से उपचुनाव लड़ा। उनके लिए कांग्रेस के विधायक योगम्बर सिंह ने सीट छोड़ी। नारायण दत्त तिवारी 66.88% मत पाकर विजयी रहे।उन्हें 32913 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी राम सिंह बिष्ट को 9693 मत मिले। तिवारी 23 हजार मतों से विजयी रहे