उत्तराखंड में यहां खेली गई दूध-मक्खन की होली

in #uttrakhand2 years ago

नाग पंचमी पर्व पर यमुनोत्री क्षेत्र के कुपड़ा गांव स्थित शेषनाग महाराज देवता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया जिसमें शेषनाग महाराज देवता की मूर्ति का दूध मक्खन से अभिषेक किया गया। साथ ही देवता की डोली के सानिध्य में दूध-मक्खन की होली खेली गई।

विकासखंड नौगांव के कुपड़ा गांव में शेषनाग महाराज का पौराणिक मंदिर स्थित है। यहां प्राचीन काल से नाग पंचमी पर्व पर विशेष पूजा अर्चना व धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को पर्व पर सबसे पहले मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना, दूध-मक्खन का अभिषेक किया गया।

मेले में रर्वाइं क्षेत्र के साथ उत्तरकाशी, टिहरी व देहरादून आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने शेषनाग महाराज देवता की डोली के साथ तांदी नृत्य किया। पर्व पर मंदिर परिसर को केदार पाती, ब्रह्मकमल आदि फूलों से सजाया गया। मेले में राजराजेश्वरी देवी की डोली भी शामिल हुई।IMG_20220803_134049.jpg

Sort:  

हम सभी मंजिल के नजदीक पहुंच चुके है, ज्यादा से ज्यादा खबरें लगाए, खूब लाईक करें, कामेंट करें,
सभी का राजयोग शुरू होने वाला है, इसके लिए सबका साथ जरूरी है, सबके साथ से ही सबका राजयोग है।
सबका साथ, सबका विकास
👍👌🤝👍👍👍