सपा के दिग्गज नेता सुनील सिंह ने सदस्यता अभियान के किया शुभारंभ

FB_IMG_1659789515405.jpg
संतकबीरनगर: समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को जिला प्रभारी सुनील सिंह व पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी ने खलीलाबाद शहर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। प्रभारी सुनील सिंह ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और उसके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। ताकि प्रभावित होकर लोग सपा की प्रारंभिक सदस्यता को ग्रहण करें। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, उन विकास कार्यों का सिर्फ भाजपा फीता काट रही है। भाजपा के पास अपना अब तक का बनाया कुछ भी नहीं है कि वह फीता काट सके। इस मौके पर अध्यक्ष परवेज अहमद अखलाख अहमद मो मोबिन अरशद अहमद इशरार अहमद मुहमद अहमद सैयद फ़िरोज़ असरफ राहुल यादव बादल दीपक यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुये