महिला हेल्प डेस्क व प्रभारी निरीक्षक का CUG मोबाइल लेकर भागा लंगूर, डेढ़ घंटे के बाद मिला वापस

in #uttarprdesh2 years ago

महुली थाने का एक लंगूर इस समय में चर्चा का विषय बना हुआ है। वह आने जाने वाले फरियादियों का पैर पकड़ लेता है तथा बिना कुछ लिए छोड़ता नहीं है। यह लंगूर अक्सर फरियादियों के बीच में ही रहता है, जो कोई उसको कुछ खाने को देता है उसी को खाकर अक्सर महुली थाना परिसर में स्थित एक नीम के पेड़ पर रहतासंतकबीरनगर जिले के महुली थाना परिसर में एक लंगूर ने सोमवार को लगभग एक घंटे तक पुलिस कर्मियों को परेशान करके रखा है। बंदर पहले महिला हेल्प डेस्क का सीयूजी लेकर भाग गया। करीब डेढ़ घंटे बाद किसी तरह से महिला हेल्प डेस्क का सीयूजी मोबाइल फेंका। जिससे उस मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया। कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक का मोबाइल लेकर भाग गया, जो काफी देर बाद मिला।आपको बता दें कि महुली थाने का एक लंगूर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। वह आने जाने वाले फरियादियों का पैर पकड़ लेता है तथा बिना कुछ लिए छोड़ता नहीं है। यह लंगूर अक्सर फरियादियों के बीच में ही रहता है, जो कोई उसको कुछ खाने को देता है उसी को खाकर अक्सर महुली थाना परिसर में स्थित एक नीम के पेड़ पर रहता है। कभी-कभी यह लंगूर बैरकों में भी घुस जाता है
सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब दर्जनों की संख्या में फरियादी थाना परिसर में मौजूद थे। उसी समय कुछ महिला फरियादियों की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल सुषमा खरवार फरियाद सुन रही थीं।
उसी समय वह लंगूर अचानक पहुंच गया और मेज पर रखा महिला हेल्प डेस्क का सीयूजी नंबर वाला मोबाइल लेकर परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर चढ़ गया। काफी मशक्कत के बाद भी जब उसने मोबाइल वापस नहीं किया, तो थक हार कर सुषमा खरवार ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी।
112 नंबर की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मूक दर्शक की तरह देखती रह गई। दो पुलिसकर्मी पेड़ पर भी चढ़े पर मोबाइल वापस नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद उसने मोबाइल फेंका। जिससे उसका डिस्प्ले टूट गया।उसके कुछ क्षण बाद वह प्रभारी निरीक्षक का कीपैड वाला मोबाइल लेकर भाग गया और कुछ देर बाद उसे भी फेंक दिया। इस प्रकार डेढ़ घंटे तक लंगूर का ड्रामा चलता रहा। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी।IMG_20220830_172926.jpg

Sort:  

🤔🤔🤔🤔