पुलिस कर्मियों ने निकाली बाइक रैली

in #uttarprdesh2 years ago

संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को एसपी सोनम कुमार के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।
बाइक रैली मगहर कस्बे में भ्रमण करते हुए एचआरपीजी कॉलेज होते हुए पुन: पुलिस लाइंस आकर समाप्त हुई। बाइक रैली के दौरान बज रहे देशभक्ति गीतों से संपूर्ण वातावरण राष्ट्र प्रेम में ओतप्रोत हो गया। पुलिस कर्मियों ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में लोगों को अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।IMG_20220814_044219.jpg

Sort:  

Jaihind