रामगढ़ ताल की तर्ज पर विकसित होगी बखिरा झील

in #uttarprdesh2 years ago

IMG_20221006_000113.jpgपर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए डीएम का बखिरा झील व कबीर स्थली पर अधिक फोकस है। डीएम की रणनीति है कि इसकी ब्रांडिंग कर यहां पर्यटकों को लुभाने की सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। पर्यटकों के लिए होटल, रेस्टोरेंट आदि की सुविधाएं हों, लाइटिंग सिस्टम को और मजबूत किया जाए। आमी नदी में लोगों को लुत्फ उठाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी भी चल रही है। सहजनवां से घघसरा होकर जो मार्ग बखिरा जाता है, उसी मार्ग से सीधे झील तक जाने के लिए सड़क भी बनाई जाएगी। झील के चारों तरफ पाथवे बनाए जाएंगे। बीच-बीच में दर्शक दीर्घा, नेचर टेल, मैग्रोव प्लाटेशन लगाने की योजना है। बोटिंग की सुविधा के साथ फोटोग्राफी के लिए लोकेशन चिह्नित किए जाएंगे।डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि गोरखपुर मॉडल की तर्ज पर जिले को विकसित कराने का प्लान तैयार किया जा रहा है। संतकबीरनगर में औद्योगिक विकास के साथ बखिरा झील को विकसित किया जाएगा।

Sort:  

Good