हर घर तिरंगा उत्सव की तैयारी, महिलाओं को मिला रोजगार।

in #uttarpradesh2 years ago

तिरंगा झंडा हमारे देश की आन-बान-शान है. इस साल देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। और इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा फहराने की पहल की है। इसके चलते तिरंगे की मांग खासी बढ़ गई है। जिस झंडे ने हमें आजादी दिलाई अब वही तिरंगा लोगों को रोजगार दिला रहा है। उत्तर प्रदेश में हर घर के लिए तिरंगा झंडा बनाने का जिम्मा ज्यादातर महिलाओं को सौंपा गया है। महिलाएं देशभक्ति की भावना के साथ जोर शोर से तिरंगे झंडे बनाने के काम में जुटी हुई हैं। केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए उत्तर प्रदेश में जबरदस्त तैयारी हो रही है। अकेले उन्नाव में रोज करीब 10 हजार तिरंगे झंडे तैयार किए जा रहे हैं। उन्नाव में 7 लाख हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराने ला लक्ष है। खास बात ये है कि जिस तिरंगे ने हमें आजादी दिलाई वह अब रोजगार भी दिला रहा है। खासकर महिलाओं को कमाई के लिए एक नया जरिया मिला है। उन्नाव में ही कई स्व सहायता समूह की करीब दो हजार महिलाएं झंडे बनाने के काम में जुटी हुई हैं।। यह महिलाएं 2 लाख 50 हजार झंडे तैयार करेंगी। यहां रोज 5 से 10 हजार झंडे बनाने का काम हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा एक सरकारी संस्था उन्नाव जरी जरदोजी क्लस्टर उत्थान समिति के जरिए महिलाओं को तिरंगा बनाने का काम दिया गया है यंहा से महिलाओं तक तिरंगा का कपड़ा पहुँचाया जा रहा है जिसको महिलाएं अपने घरों में तैयार कर रही है। महिलाओं का कहना है कि हम प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को धन्यवाद दूंगी जिनकी वजह से महिलाओं को रोजगार मिला है। ये हमारे लिए गर्व की बात है जो हमे झंडे बनाने का अवसर मिला है। वैसे रोजगार के जरिये हर घर तिरंगा पहले ही पहुंच गया है। सब महिलाएं इस काम को मन से कर रही है।

रिपोर्ट- शाबान मालिकIMG-20220804-WA0017.jpg

Sort:  

Good job

लाइक करे