अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Screenshot 2023-04-12 153621.png
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और गरीबों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। हर तरफ अराजकता है। हत्या, लूट, चोरी और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी को भी न्याय नही मिल रहा है। कहीं दबंग और अपराधी हत्याएं कर रहे हैं तो कहीं पुलिस निर्दोषों की पीटकर मार रही है। मानवाधिकार आयोग ने इसको लेकर सबसे ज्यादा नोटिस प्रदेश सरकार को भेजे हैं। भाजपा सरकार को कानून और संविधान की कोई परवाह नहीं है। सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाती है। भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह से नाकाम है। समाजवादी पार्टी लगातार मांग कर रही है कि सरकार प्रदेश के टॉप टेन माफियाओं की सूची जारी करे, लेकिन सरकार सूची क्यों नहीं जारी कर रही है?