ग्राम समिति गठन में किसान मोर्चा देवरिया अव्वल*

प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में ग्राम समिति गठन की किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रशंसा*
देवरिया । IMG-20220806-WA0036.jpgमेरठ के हस्तिनापुर के जम्मुदीप में चल रहे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में किसान मोर्चा देवरिया के ग्राम समिति गठन को सुव्यस्थित ढंग से प्रस्तुत करने के लिये किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर और प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने प्रशंसा किया।
प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा बाबू भाई जबेलिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल और भाजपा प्रदेश मंत्री संजय राय ने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र को देवरिया जनपद में किसान मोर्चा की ग्राम समिति को बेहतर ढंग से गठित कराने के लिये स्मृति चिन्ह और बुके देकर सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने मेरठ के हस्तिनापुर के जम्मुदीप में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्षो की बैठक में कहा कि भाजपा किसान मोर्चा देवरिया किसान कल्याणकारी योजनाओ को किसानों तक पहुचाने के साथ ही संगठन के सभी कार्यक्रमो को अच्छे तरीके से कर रहा है।
किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने सुव्यस्थित ढंग से ग्राम समिति गठन के जनपद के किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को वधाई दिया।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने इस सम्मान का श्रेय देवरिया जनपद के किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि सभी के अथक परिश्रम से नियत समय मे ग्राम समितियों का गठन हो पाया है।