पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक की लहर

पूर्वmulayam-singh_1603260151-1.jpeg मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक की लहर
गाजीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर सोमवार की सुबह हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। हालत नाज़ुक होने पर वेंटिलेटर पर थे। जहां सोमवार की सुबह अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव के निधन सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वह तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। केंद्र में रक्षा मंत्री भी रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता रहा है। वह 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किये गये थे। मुलायम सिंह को एक अक्तूबर की रात को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। मेदांता के डाक्टरों का एक पैनल इलाज कर रहा था। उनके पुत्र एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित उनका परिवार व अन्य सदस्य उनकी सेवा भाव में लगा रहा। निधन से जिले के सपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य नेता व जनप्रतिनिधियों में शोक छाया है।