उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का किया भव्य स्वागत

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हाimg-20221014-wa0144.jpg का गाजीपुर जाते समय नन्दगंज रामपुर बन्तरा मोड़ के पास शुक्रवार 14 अक्टूबर की दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
वहीं मनोज सिन्हा भी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह हमेशा मेरे साथ रहा है। यह सच है कि सामाजिक जीवन में कभी ऐसी जिम्मेदारी मिलती है कि थोड़ी दूरी बढ़ जाती है, लेकिन यह बस भौगोलिक दूरी है। आप सब लोग मेरे हृदय के बहुत करीब हैं, यह कभी खत्म नहीं होगी। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रविन्द्र श्रीवास्तव, मनोज सिंह, अशोक दुबे, विनोद चौरसिया, संतोष जायसवाल, भानु प्रताप जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, अनिल जायसवाल, कामोद चौरसिया, इंद्रदेव प्रजापति, ओमप्रकाश चौहान, राहुल बरनवाल, गिरीश शर्मा,जगदीश चौहान, अनिल यादव, मयंक जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे‌।