रेल पुलिस ने 3 महिला चोरों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर । सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने 3 शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पकड़ी गई शातिर महिला चोरों के पास से चोरी का एक मंगलसूत्र बरामद किया गया, जिसकी कीमत ₹40000 बताई जा रही है। अन्य सामान भी बरामद किया गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं सीमा, मनीषा और पुलु बुर्का पहन कर चोरी की घटना को अंजाम देती थीं। बताया कि सीमा, मनीषा दोनों चिरैयाकोट मऊ की रहने वाली हैं और पुलू आजमगढ़ के जहानागंज की रहने वाली है। ये तीनों महिलाएं आजमगढ़ और मऊ के रूट पर घटना को अंजाम देती थीं। 6 अक्तूबर गुरुवार की सुबह महिला चोरों ने एक महिला के मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया था। जिसकी शिकायत पर कल मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था। जहां पीड़ित महिला की सूचना और निशानदेही पर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास से महिला पुलिस के सहयोग से 3 शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाएं सीमा, मनीषा और पुलु चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए बुर्का का सहारा लेती थीं। जैसे ही पकड़े जाने का भय होता था, तो कुछ दूर जा कर बुर्का उतार देती थीं। भीड़ भाड़ वाले जगह में छिप जाती थीं। तीनों महिलाओं को! गेट नंबर 2 के पास से गिरफ्तार किया गया है।1665144482485026-0.jpg