Game ने बना दिया किशोर को हत्यारा, मां की गोली मारकर हत्या कर 3 दिन तक बहन के साथ शव के पास बैठा रहा

in #uttarpradesh2 years ago

f1cc65aa7f436213dfa53a2b6bf2a4b7.webp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के यमुना पुरम में एक किशोर ने 16 साल ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी। वह उस समय मोबाइल पर बैटल ग्राउंड गेम (पुराना नाम पब्जी) खेल रहा था। मां ने गेम्स खलने से रोका तो किशोर ने अपनी मां को गोली से उड़ा दिया। मां की जान जाने के बाद वह अपनी 10 साल की छोटी बहन के साथ तीन दिनों तक घर में रहा।
उत्तर प्रदेश(Uttar Pardesh) की राजधानी लखनऊ(Lucknow) के यमुना पुरम में एक किशोर ने 16 साल ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी। वह उस समय मोबाइल पर बैटल ग्राउंड गेम (पुराना नाम पब्जी) खेल रहा था। मां ने गेम्स खलने से रोका तो किशोर ने अपनी मां को गोली से उड़ा दिया। मां की जान जाने के बाद वह अपनी 10 साल की छोटी बहन के साथ तीन दिनों तक घर में रहा। यहां उसने बहन को डरा लिया। शव से बदबू आने किशोर ने फोन पर मां की हत्या की जानकारी अपने पिता को दी।
ADCP पूर्वी सैयद मोहम्मद कासिम के मुताबिक, मां की हत्या करने वाला किशोर 10वीं क्लास का स्टूडेंट है। इसके पिता नवीन सिंह सेना में जेसीओ के पद पर तैनात हैं। फिलहाल ये आसनसोल में डयूटी कर रहे हैं। यमुना पुरम में किशोर अपनी मां साधना 40 साल और बहन के साथ रह रहा था। एडीसीपी के मुताबिक, गेम्स खेलने को लेकर किशोर और उसकी मां के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि शनिवार को किशोर ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से मां के सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनकर उसकी छोटी बहन भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि शव से बदबू अधिक उठने पर किशोर को बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने अपने पिता को फोन कर मां की हत्या की सूचना दी। हालांकि, इसके पीछे किशोर ने अपने पिता को नई कहानी सुनाई। उसने अपने पिता को बताया कि एक युवक उनके घर आता था। शनिवार को भी वह आया। साथ ही उसने कहा कि मुझे और बहन को कमरे में बरं कर दिया। वह हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।