कानपुर में बना देश का पहला अनोखा लूडो पार्क

in #uttarpardesh2 years ago

n4008614221656841373453f76196f6ab7f214eac8a895bcd0eb9a5b460d00cd2c357155146dcaba0dbda64.jpgकानपुर। कारगिल पार्क मोतीझील में देश का पहला प्लास्टिक वेस्ट लूडो पार्क की शुरुआत हो चुकी है। यह पार्क इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड और एशिया वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज हो गया है और दोनों संस्थाओं से प्रमाण पत्र भी जारी हो गया है।
दो हजार किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट से कारगिल पार्क में बने देश के पहले लूडो पार्क का शुभारंभ करने वाले सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि प्लास्टिक हटाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। पूरा शहर प्लास्टिक हटाने की ठान लेगा तो अपने आप हट जाएगी। मंडलायुक्त डा. राजशेखर ने कहा कि बच्चों को जागरूक किया जाएगा कि कैसे प्लास्टिक अपने जनजीवन को नुकसान पहुंच रही है। इसके लिए स्कूलों में अभियान चलाया जाए ताकि बच्चे अपने अभिभावकों को समझाएं।

नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने कहा है कि जागरूकता अभियान में सभी का सहयोग मिलेगा तो शहर के प्लास्टिक हट जाएगी। प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में नगर निगम व जीआइजेड इंडिया के तत्वावधान में हुई बैठक भी हुई है। जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाने के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए। लोगों को समझाएं कि सिंगल यूज प्लास्टिक से क्या नुकसान होंगे।

इस तरह का है पार्क : इस पार्क में दो हजार किग्रा सिंगल यूज प्लास्टिक व मल्टी लेयर्ड पैकेजिंग मैटेरियल का प्रयोग कर लूडो की शक्ल दी गई है। इसमें गोटियों की जगह स्टूल बनाकर रखे गए हैं। यह सेल्फी प्वाइंट के रूप में तैयार किया गया है। इसके जरिये लोगों को ये बताने की कोशिश की गई है कि बेकार प्लास्टिक का हम किस तरह उपयोग कर पर्यावरण को बचा सकते हैं।