नगर पालिका विस्तारीकरण के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण, दायरा बढ़ाने पर करेंगे धरना प्रदर्शन।

in #uttarakhand2 years ago

IMG_20220704_204758.jpg

पौड़ी गढ़वाल के ब्लॉक दुगड्डा की नगर पालिका अपने क्षेत्र का विस्तारीकरण करने का प्लान बना रही है जिसमें 8 गांवों को सम्मिलित किया गया है लेकिन ग्राम वासियों और ग्राम प्रधानों द्वारा इसका पूर्ण विरोध कर रहे हैं गांव में ग्राम पंचायत स्तर से हो रहे विकास कार्य एवं योजनाओं से गांव वासी संतुष्ट है नगर पालिका द्वारा जो यह विस्तारीकरण किया जा रहा है

इसकी जानकारी ग्राम प्रधान और विकासखंड दुगड्डा को नहीं दी गई है वहीं ग्राम प्रधानों का कहना है कि हमारे गांव में भौगोलिक तौर पर कहीं से कहीं तक नगर पालिका से नहीं जुड़ा है और अगर हमारा गांव नगर पालिका में आता है तो वनों का हक हकूक, चारागाह, पेयजल योजनाएं, सिंचाई योजनाएं, नहरों का निर्माण, पशुपालन सब्जी उत्पादन मनरेगा जैसी अन्य बहुत सी योजनाओं से गांव वासी प्रभावित होंगे। वहीं गावों से उठने वाला रोज का कचरा तक नगर पालिका द्वारा नहीं उठाया जाएगा और यहां सीवर लाइन भी संभव नहीं है अगर हमारे गांव को नगर पालिका से जोड़ा जाता है तो हमें टैक्स भी देना पड़ेगा।

अगर देखा जाए तो नगर पालिका द्वारा गांव का विकास संभव नहीं हो सकता है नगरपालिका क्षेत्रों में विकास संभव है लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में विकास संभव नहीं है इसी विरोध को लेकर दुगड्डा क्षेत्रीय जनता और ग्राम प्रधानों द्वारा नगरपालिका का पूर्ण विरोध किया गया। उधर ग्राम प्रधान और ग्राम वासियों का कहना है कि अगर नगरपालिका विस्तारीकरण का प्रस्ताव अगर निरस्त नहीं करती है तो हम प्रदर्शन करेंगे और न्यायालय की शरण में जाने को विवश होंगे।