आगरा में युवाओं को भड़काने की साजिश का पर्दाफाश, व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए थे मैसेज

in #uttar2 years ago

Uttar Pradesh news:-आगरा में अग्निपथ सेना भर्ती योजना के विरोध के लिए युवकों को भड़काने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जयपुर के युवक ने व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद के नाम से ग्रुप बनाकर 300 से ज्यादा लोगों को जोड़ा था। इसमें युवकों को रेल और बसों को निशाना बनाने, आगजनी और तोड़फोड़ के लिए भड़काया जा रहा था। थाना मलपुरा क्षेत्र में पुलिस पर पथराव के मामले में जेल भेजे गए एक युवक के मोबाइल से यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जयपुर पुलिस से संपर्क किया है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

शुक्रवार को मलपुरा में ग्वालियर हाईवे पर बवाल हुआ था। युवाओं की भीड़ में शामिल अराजकतत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था। एसओ मलपुरा की गाड़ी को भी निशाना बनाया था। एक युवक ने फायरिंग भी की थी। सड़क की रेलिंग को तोड़ दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आठ आरोपियों को जेल भेजा गया। इनमें सभी के मोबाइल की भी जांच की गई।एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी के मोबाइल में इंकलाब जिंदाबाद नाम से व्हाट्सएप का ग्रुप मिला। इस ग्रुप में लगातार मैसेज आ रहे थे। कहा जा रहा था कि अग्निपथ योजना का विरोध करो। बस और ट्रेन में आग लगा दो। शांति से प्रदर्शन से कुछ नहीं होगा। यह सब करने से ही सरकार झुकेगी। इस योजना को वापस लेगी। इस ग्रुप के 25 से अधिक एडमिन बनाए गए थे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके। इसके साथ ही ग्रुप में 300 सदस्य बन गए थे। उनके उकसाने पर ही मलपुरा में बवाल हुआ था। पुलिस के पहुंचने की वजह से आगजनी नहीं हो सकी। जयपुर पुलिस से किया संपर्क
एसएसपी ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप की जांच के लिए सर्विलांस और साइबर सेल की टीम को लगाया गया। पता चला कि ग्रुप जयपुर के युवक ने बनाया है। जिस युवक के मोबाइल में यह ग्रुप मिला, उसके बारे में जानकारी गोपनीय रखी गई है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए जयपुर पुलिस से संपर्क किया गया है। युवाओं को उकसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप के एडमिन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। साइबर सेल को सक्रिय किया गया है। वह सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर निगाह रख रही है। होम

उत्तर प्रदेश

आगरा

लखनऊ

वाराणसी

गोरखपुर

मेरठ

कानपुर

Hindi News › Photo Gallery › Uttar Pradesh › Agra › Conspiracy Exposed Behind Agneepath Scheme Protest In Agra
Agneepath Protest: आगरा में युवाओं को भड़काने की साजिश का पर्दाफाश, व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए थे मैसेज
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 12:15 AM IST
मलपुरा में पुलिस की गाड़ियों पर हुआ था पथराव
1 of 5
मलपुरा में पुलिस की गाड़ियों पर हुआ था पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में अग्निपथ सेना भर्ती योजना के विरोध के लिए युवकों को भड़काने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जयपुर के युवक ने व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद के नाम से ग्रुप बनाकर 300 से ज्यादा लोगों को जोड़ा था। इसमें युवकों को रेल और बसों को निशाना बनाने, आगजनी और तोड़फोड़ के लिए भड़काया जा रहा था। थाना मलपुरा क्षेत्र में पुलिस पर पथराव के मामले में जेल भेजे गए एक युवक के मोबाइल से यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जयपुर पुलिस से संपर्क किया है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

शुक्रवार को मलपुरा में ग्वालियर हाईवे पर बवाल हुआ था। युवाओं की भीड़ में शामिल अराजकतत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था। एसओ मलपुरा की गाड़ी को भी निशाना बनाया था। एक युवक ने फायरिंग भी की थी। सड़क की रेलिंग को तोड़ दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आठ आरोपियों को जेल भेजा गया। इनमें सभी के मोबाइल की भी जांच की गई।
प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर लगाया था जाम
2 of 5
प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर लगाया था जाम - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी के मोबाइल में इंकलाब जिंदाबाद नाम से व्हाट्सएप का ग्रुप मिला। इस ग्रुप में लगातार मैसेज आ रहे थे। कहा जा रहा था कि अग्निपथ योजना का विरोध करो। बस और ट्रेन में आग लगा दो। शांति से प्रदर्शन से कुछ नहीं होगा। यह सब करने से ही सरकार झुकेगी। इस योजना को वापस लेगी। इस ग्रुप के 25 से अधिक एडमिन बनाए गए थे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके। इसके साथ ही ग्रुप में 300 सदस्य बन गए थे। उनके उकसाने पर ही मलपुरा में बवाल हुआ था। पुलिस के पहुंचने की वजह से आगजनी नहीं हो सकी।

आगरा पुलिस
3 of 5
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जयपुर पुलिस से किया संपर्क
एसएसपी ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप की जांच के लिए सर्विलांस और साइबर सेल की टीम को लगाया गया। पता चला कि ग्रुप जयपुर के युवक ने बनाया है। जिस युवक के मोबाइल में यह ग्रुप मिला, उसके बारे में जानकारी गोपनीय रखी गई है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए जयपुर पुलिस से संपर्क किया गया है। युवाओं को उकसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप के एडमिन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। साइबर सेल को सक्रिय किया गया है। वह सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर निगाह रख रही है।
सांकेतिक तस्वीर
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट पर चार गिरफ्तार
खंदारी के एक युवक ने शनिवार रात को फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डाली थी। उसने एक न्यूज चैनल की खबर को टैग किया। इस पर लिखा कि खंदौली के लड़के कहां गए, इसका विरोध करने वाले। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित किया। चार युवक पकड़ लिए गए। उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। इसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। चारों को जेल भेज दिया गया। वहीं खंदौली में एक्सप्रेसवे पर रविवार को पुलिस तैनात रही।गांव-गांव चौपाल लगा कर पुलिस ने दी जानकारी
एसएसपी ने बताया कि गांव-गांव चौपाल लगाई जा रही हैं। इसमें पुलिस के साथ प्रशासन की टीम को लगाया गया है। लोगों को बताया जा रहा है कि अग्निपथ भर्ती योजना में क्या फायदे हैं। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि एक बार मुकदमे में नाम आया तो फिर नौकरी नहीं मिलेगी। अराजकतत्वों के झांसे में नहीं आएं। अगर, कोई भड़काता है तो पुलिस को जानकारी दें।

Sort:  

आप भी हमे लाइक करे

✌️✌️

ज्यादा से ज्यादा लाइक करें

ज्यादा से ज्यादा लाइक करें

👍👍

ज्यादा से ज्यादा लाइक करें

🏆🏆👍✌️✌️👍

ज्यादा से ज्यादा लाइक करें

ज्यादा से ज्यादा लाइक करें