लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, आगरा समेत सभी 75 जिलों में होगा यह काम

in #uttar2 years ago

उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, आगरा समेत सभी 75 जिलों में इस बार का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही हैं।

इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।
खबर के अनुसार यूपी सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा हैं की 11 से 17 अगस्त तक राज्य में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान 418 लाख से ज्यादा घरों में तिरंगा फरहाया जाएगा। साथ ही साथ 50 लाख सरकारी व गैरसरकारी प्रतिष्ठानों में झंडा फहराया जायेगा।

बता दें की इसके लिए राज्य में 381.61 लाख से ज्यादा झंडों का निर्माण किया जा रहा हैं। इस साल राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों, निजी आवासों व प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, शापिंग कम्प्लेक्स, टोल प्लाजा में अनिवार्य रूप से ध्वजारोहरण होगा।

इतना ही नहीं झंडा फहराने के बाद लोगों को आदर के साथ शाम को झंडा उतारना भी होगा। इसको लेकर सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं। यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इस संबंध में विशेष गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं।n4049282421658038208299240719186d257c15a58c2a54598fddcb4363ae91d359c0a6421d6419b3c5db34.jpg