आगरा युवक की गला काट कर हत्या , मौके पर पहुंची पुलिस

in #uttar2 years ago

आगरा में थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में एक युवक की घर में गला काट कर हत्या कर दी गई। प्रकाश नगर निवासी 22 वर्षीय घनश्याम की शादी नहीं हुई थी। उसकी मां गांव में रहती है।

घनश्याम अकेला ही रहता था। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने उसके घर के गेट खुले देखें। इस पर शक हुआ।

लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में फर्श पर घनश्याम का शव पड़ा हुआ था। उसके गले पर काटने का निशान था। यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। इसका कारण पता किया जा रहा है।
n4068157481658557544174e3ce2e4b5dc22c0caaf2b2e7bceddd2eeffb0953486a84c33e1af694c2bd935a.jpg

Sort:  

Please follow me and like my post🙏🙏🙏🙏🙏