पांच नगरीय निकायों में निर्दलियों ने दिखाया दम

in #urban-bodies2 years ago

003.jpeg

  • भाजपा 39, कांग्रेस 27, 01 गौंडवाना और 17 पार्षद निर्दलीय के जीते
  • शांति पूर्ण संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव

मंडला. मंडला जिले में पांच नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हुए। मंडला, नैनपुर नगर पालिका और बम्हनी, बिछिया व निवास नगर परिषद के चुनाव के परिणाम आ गए। निवास व बम्हनी नगर परिषद में भाजपा के पाषर्द ने जीत हासिल की। बिछिया में कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। मंडला में भाजपा के 10 पाषर्द ने जीत हासिल की है। नैनपुर के मतदाताओं ने भाजपा-कांग्रेस की बजाए निर्दलियों पर भरोसा जताया है। नैनपुर में निर्दलीय ने कब्जा जमा लिया। 15 में से छह वार्डों में निर्दलीय, 4 भाजपा और कांग्रेस के पांच पार्षद बने। मंडला नगर पालिका में भाजपा के 10, कांग्रेस के 8 और 6 निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। बिछिया नप में कांग्रेस के 8 और भाजपा के 7 पार्षद जीते हैं।

005.jpeg

  • मंडला से विजयी पार्षद :
    मण्डला नगर पालिका में जीते प्रत्याशी में 5 निर्दलीय, 01 गोंडवाना, 08 कांग्रेस, 10 भाजपा के पाषर्द विजय हुए। विजयी पार्षद में दिलीप नन्दा निर्दलीय, अनिल दुबे कांग्रेस, ब्रजेश जसवानी कांग्रेस, मनीषा तिवारी निर्दलीय, जितेंद्र बर्वे निर्दलीय, मो. गनी (गोंगपा), सुधीर मिश्रा भाजपा, ज्योति चौरसिया भाजपा, माया गुप्ता निर्दलीय, अनिता चौधरी भाजपा, कामिनी चौधरी कांग्रेस, सुलक्षणा मर्सकोले कांग्रेस, विनय वरदानी कांग्रेस, वंदना कछवाहा निर्दलीय, विनोद कछवाहा भाजपा, नरेश सिंधिया भाजपा, ज्योति मलिक भाजपा, ज्योति बाजपाई कांग्रेस, आशा मर्सकोले कांग्रेस, अखिलेश कछवाहा कांग्रेस, प्रतिभा साहू भाजपा, प्रीति राय भाजपा, रामजी गायक भाजपा, पूर्णिमा धुर्वे भाजपा ने जीत हासिल की है।

004.jpg

  • नैनपुर के विजयी पार्षद :
    नैनपुर नगरीय निकाय चुनाव में इस बार निर्दलीय ने बाजी मार ली। जिसमें भाजपा के चार प्रत्याशी, कांग्रेस के पांच प्रत्याशी और निर्दलीय के छह प्रत्याशी विजय हुए। जीते हुए प्रत्याशियों में बीजेपी श्रीमती निशा नरेश चंद्रोल, निर्दलीय निकिता मिंटू शर्मा, बीजेपी राजाराम शर्मा, भाजपा श्रीमती सुशीला चौरसिया, निर्दलीय नितिन ठाकुर, निर्दलीय श्रीमती संजूलता वैष्णो, कांग्रेस करण इनवाती, कांग्रेस श्रीमती साधना रंगारी, निर्दलीय श्रीमती पिंकी बबला चौधरी, कांग्रेस सुनील विश्वकर्मा, कांग्रेस श्रीमती कृष्णा पंजवानी, कांग्रेस सुश्री कुसुम यादव, निर्दलीय मोहित झारिया, बीजेपी श्रीमती लक्ष्मी परते, निर्दलीय बबलू चौरसिया ने जीत हासिल की है।

  • निवास के विजयी पार्षद :
    निवास नगरीय निकाय चुनाव में 15 वार्डों में चुनाव हुए। जिसमें भाजपा से वार्ड नंबर 01 से राजकुमारी (राधा) सिंगरौरे, वार्ड नंबर 02 से भाजपा से रविन्द्र गब्बर ठाकुर, वार्ड नंबर 03 कांग्रेस से आकाशधर बढग़ैया, वार्ड नंबर 04 भाजपा से सरोज वार्ड, नंबर 05 कांग्रेस से निशा तेकाम, वार्ड नंबर 06 भाजपा के बसंत चौधरी, वार्ड नंबर 07 कांग्रेस सरिता जायसवाल, वार्ड नंबर 08 भाजपा से हेमलता, वार्ड नंबर 09 भाजपा से विभा जैन, वार्ड नंबर 10 कांग्रेस से संजय जायसवाल, वार्ड नंबर 11 भाजपा से प्रियंका, वार्ड नंबर 12 कांग्रेस से आशा बर्मन, वार्ड नंबर 13 भाजपा से संपत लाल धुर्वे, वार्ड नंबर 14 भाजपा से सुमंत्री परस्ते, वार्ड नंबर 15 भाजपा से श्रीमति भवेदी ने जीत हासिल की हैं। सभी को निर्वाचन आधिकारी शिवाली सिंह ने प्रमाण पत्र दिया हैं।

  • भुआ बिछिया के विजयी पार्षद :
    भुआबिछिया नगरीय निकाय चुनाव में 15 वार्डों में चुनाव संपन्न हुए। जिसमें कांग्रेस 08, भाजापा 07 सीट पर जीत हासिल की। जीते हुए प्रत्याशियों में प्यारेलाल कोराम भाजपा, त्रिवेणी तेकाम कांग्रेस, अजय पुरी गोस्वामी भाजपा, विकास कुमार गवले कांग्रेस, श्रीमती रजनी मरावी भाजपा, श्रीमती चेतना राजपूत भाजपा, नरेश कसार भाजपा, श्रीमती नारायणी साहू कांग्रेस, श्रीमती पूनम तिवारी कांग्रेस, शशिकांत श्रीवास्तव भाजपा, श्रीमती शालू विकास पांडे कांग्रेस, रणधीर सिंह राजपूत कांग्रेस, श्रीमती चित्रा धुर्वे कांग्रेस, श्रीमती हर्षलता मुकेश श्रीवास भाजपा, नरेंद्र कांग्रेस से विजयी हुए है।

  • बम्हनी बंजर के विजयी पार्षद :
    नगर परिषद बम्हनी बंजर वार्ड क्रमांक 1 से 15 के लिए नए प्रत्याशी चुन लिए गए है। इस नगरीय निकाय चुनाव में बम्हनी में 6 निर्दलीय, 1 कांग्रेस और 8 भाजापा के पार्षद ने बाजी मारी है। जीत हासिल किए प्रत्याशियों में नारायण चन्द्रोल निर्दलीय, सुमंत्रा उइके भाजपा, अर्चना चन्द्रौल भाजपा, जगदीश हरदहा निर्दलीय, अजय चंद्रौल निर्दलीय, अनुपमा यादव भाजपा, मीना हरदहा भाजपा, रामकुमारी ताम्रकार निर्दलीय, सुनील चौरसिया कांग्रेस, बद्री नंदा भाजपा, दीपिका यादव भाजपा, आशीष उइके निर्दलीय, सोनम सोनी भाजपा पार्षदों ने जीत हासिल की है।

  • मंडला के पांच निकाय चुनाव परिणाम
    बिछिया परिषद - 8 कांग्रेस 7 बीजेपी
    बम्हनी परिषद - 6 निर्दलीय, 8 बीजेपी, 1 कांग्रेस
    निवास परिषद - 10 बीजेपी, 5 कांग्रेस
    मण्डला नगर पालिका -5 निर्दलीय, 1 गोंडवाना 8 कॉंग्रेस, 10 बीजेपी
    नैनपुर नगर पालिका 4 बीजेपी, 5 कॉंग्रेस, 6 निर्दलीय ।