पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का फूंका पुतला, जताया विरोध

in #upsdr7 months ago

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का फूंका पुतला, जताया विरोध
IMG-20240216-WA0598.jpg

सिद्धार्थनगर। जिले के धोबहा चौराहे पर राष्ट्रीय यदुवंश परिषद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का यादव समाज के लोगो ने पुतला दहन कर विरोध किया।
इस दौरान दीपक यादव ने कहा की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आजमगढ़ दौरे पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कठपुतली तो सुना था, बतपुतली पहली बार देख रहे हैं। जिनकी बात की डोरी भी किसी और के हाथ में है। आज़मगढ़ की जनता कह रही है जिनको ये न मालूम हो कहना क्या है, उनको सुनना क्या। इसके जवाब में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने सोशल मीडिया पर जवाबी हमला करते हुए कहा की मोहन यादव पूरे देश में इकलौते यादव मुख्यमंत्री है।जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के रूप कई दशकों तक कड़ी मेहनत कर अपना मुकाम बनाया है। अखिलेश यादव पर पूरा प्रदेश इस बात पर सहमत होगा कि अगर आप मुलायम सिंह यादव के पुत्र नही होते तो कुछ नहीं नही बन पाते। देश के इकलौते यादव मुख्यमंत्री पर आपका यह अशोभनीय व्यंग इस बात का प्रमाण है की आप कितने स्तर विहीन राजनेता है।पुतला दहन के बाद दीपक यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने यादव समाज का अपनी राजनीति के लिए उपयोग किया है। अखिलेश यादव जब तक अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते है तब तक यादव समाज उनका पुरजोर विरोध करेगा। आज की पढ़ी लिखी पीढ़ी पूरी तरह से अखिलेश यादव की विचारधारा का विरोध करती है। तभी 2004, 2017, 2019, 2022 के चुनाव में करारी हार का सामना करना पडा है।

Sort:  

Plz like my news